फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र में बावन बस अड्डे पर बीती 19 नवंबर को सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मंगलवार शाम मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बावन के मोहल्ला भीखथोक निवासी राम कुमार (72) खेती करते थे। बावन बस अड्डे के पास दो बाइकों की टक्कर के दाैरान पैदल जा रहे रामकुमार चपेट में आ गए थे। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर किया गया था। परिजन उनका इलाज लखनऊ में निजी अस्पताल में करा रहे थे। चिकित्सकों ने सुधार की गुंजाइश न होने की बात कहकर मंगलवार को उन्हें घर ले जाने की सलाह दी थी। इस पर परिजन उन्हें हरदोई ला रहे थे। रास्ते में हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोनार थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें