फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे पर लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के बंथरिया मजरा गुजरई में किसान का शव बुधवार सुबह घर में ही गमछे के सहारे फंदे से लटकता मिला। इसका पता चलते ही परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बंथरिया निवासी मनीष (21) खेती करता था। पिता लज्जाराम ने बताया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद मनीष दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया था। बुधवार सुबह काफी देर तक मनीष नीचे नहीं आया तो उसे आवाज दी गई। कोई जवाब न मिलने पर परिजन कमरे में गए तो उसका शव फंदे से लटक मिला। मृतक पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का और अविवाहित था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि परिजन खुदकुशी की कोई स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहे हैं। मामला खुदकुशी का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर कुछ संदिग्ध मिलेगा तो उस आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें