फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से किसान की गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर लमकन पुल के पास रविवार शाम बाइक फिसल गई। हादसे में हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार किसान के सिर में चोट आने से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इकनौरा निवासी हरिलाल (40) पुत्र सूबेदार खेती करता था। उसके परिवार में पत्नी गुड्डी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं। परिजनों के मुताबिक हरिलाल रविवार दोपहर सांडी जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। जहां से देर शाम वापस आते समय कटरा-बिल्हौर मार्ग पर लमकन पुल के पास उसकी बाइक फिसल गई। हरिलाल सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोट आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को युवक के पास से मोबाइल मिला। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल भगवानचंद्र वर्मा ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें