फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टूटे हाईटेंशन तार को हटा रहे किसान की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। हार्ईटेंशन लाइन का तार शुक्रवार देर रात टूटकर गिर गया। शनिवार सुबह मवेशियों के लिए खेत से चारा लेने जा रहे किसान ने सड़क पर तार टूटा पड़ा देखा तो उसे हटाने लगा। इसी दौरान वह तार में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पूरे मामले की जांच विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अधिकारी मंगलवार को करेंगे।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सरदारनगर निवासी सुखराम (47) खेती करते थे। शनिवार सुबह सुखराम मवेशियों के लिए खेत से चारा लेने जा रहे थे। रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। सुखराम ने तार उठाकर सड़क से हटाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें करंट लग गया। करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। परिवार में पत्नी सुखरानी, दो पुत्र शैलेंद्र और राजवीर हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


बिजली विभाग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार आधीरात के बाद ढाई बजे हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी थी। इसकी जानकारी रात में ही विभागीय अभियंताओं को हो गई थी। विद्युत वितरण खंड शाहाबाद के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार का दावा है कि रात में ही शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला सुलेमानी में लगे जंफर से तार खोलकर उक्त लाइन की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इसके बावजूद करंट कैसे आया इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि विद्युत सुरक्षा निदेशालय से भी जांच टीम मंगलवार को आकर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें