पिहानी। करीमनगर निवासी युवती ने अल्लागंज शाहजहांपुर निवासी ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी छह ससुरालियों समेत एक रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करीमनगर निवासी शिल्पी पुत्री मेवाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी मई 2017 में शाहजहांपुर के अल्हागंज निवासी अरुण कुमार वर्मा के साथ हुई थी।
ससुरालीजन दहेज में सोने की चेन व पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति अरुण कुमार वर्मा, ससुर रामपाल वर्मा, सास गीता, देवर अमित कुमार रिंकू, उसकी पत्नी कविता, देवर शिवकुमार व रिश्तेदार रामपाल पुत्र प्रभूदयाल निवासी सुभाष नगर शाहजहांपुर ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह तब से यहीं रह रही है। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।