फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मधुमक्खियों के हमले में किसान की मौत, 30 लोग घायल

Sat, 29 Mar 2025 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 37- मृतक कामता। स्रोत : परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
- आग जलाकर लोगों ने बचाई जान, मौके पर बाइक व साइकिल छोड़कर भागे
पिहानी (भरावन)। अलग-अलग दो थाना क्षेत्रों में मधुमक्खियों के हमले में एक किसान की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित 33 लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी व निजी अस्पतालों में इलाज कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंदा इब्राहीमपुर निवासी कामता (95)खेतीबाड़ी करते थे। इनके दरवाजे पर खड़े पेड़ में मधुमक्खियों ने छत्ता लगा है। शनिवार की शाम वह खेतों की ओर जाने के लिए निकले ही थे कि किसी तरह छत्ता छिड़ गया। मधुमक्खियों ने कामता पर ही हमला बोल दिया। किसी तरह परिवार वाले वाले उन्हें घर लाए। कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई। मधुमक्खियों ने पंचायत भवन पर मौजूद सफाईकर्मी मुकेश व पड़ोस के दो बच्चों को भी शिकार बनाया है।
विज्ञापन

भरावन थाना क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा गांव के पास शनिवार सुबह अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिससे आसपास के लोगों के साथ राहगीरों को मधुमक्खियों ने काट लिया। दुकानदार ने आग जलाकर मधुमक्खियों को भगाया। मधुमक्खियों के हमले से राहगीर जगसरा निवासी कामिनी, बस्तापुर निवासी राजरानी, श्रीपाल, अनुज सिंह, अतरौली के हबीब, खसरौल के कृष्णकुमार, कौड़िया के अनुज, भरावन के रामशंकर, अतीक समेत अतरौली के 30 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

लोग अपनी बाइक व साइकिल छोड़कर भागे। मुड़ियाखेड़ा में निर्माण सामग्री की दुकान चलाने वाले जाजूपुर निवासी दिनेश सिंह चौहान ने पत्ता व खरफूस इकट्ठा कर आग लगा दी। जिससे कुछ देर बाद मधुमक्खियां भाग गईं। घायलों ने सीएचसी के साथ निजी अस्पतालों में इलाज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें