फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बहनोई के अंतिम संस्कार में जा रहे किसान की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को माधौगंज-नयागांव मार्ग पर बाइक सवार किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक अपने बहनोई के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन

उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के कैथोली निवासी पुत्तूलाल (50) खेती करते थे। उनके बहनोई श्रीप्रकाश का घर सांडी थाना क्षेत्र के म्योढ़ा गांव में है। मंगलवार रात श्रीप्रकाश का निधन ह्रदयाघात से हो गया था। इसकी जानकारी पर पुत्तूलाल बुधवार सुबह लगभग आठ बजे बाइक से म्योढ़ा जा रहे थे। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के माधौगंज नयागांव मार्ग पर बांसा मोड़ के पास किसी वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पुत्तूलाल को राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने माधौगंज सीएचसी पहुंचाया। यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दोपहर लगभग एक बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी पुष्पा और तीन बेटियां हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संबंधित थाने को घटना की सूचना दी गई है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें