हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर हथौड़ा गांव में पिपरमेंट की फसल को ट्रैक्टर में भरते समय ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
नूरपुर हथौड़ा निवासी श्याम सुंदर (22) सोमवार की सुबह खेतों में तैयार पिपरमेंट की फसल काटकर ट्रैक्टर ट्राॅली में भर रहा था। तभी ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना की जानकारी पर ब्लाक प्रमुख बिलग्राम सतेंद्र सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष अनिल राठौर मौके पर पहुंचे। कोतवाल बिलग्राम नारायण कुशवाहा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।