फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोड़ीथर में शुक्रवार रातखेत में टूटे पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। एचटी लाइन के टूटे तार में करंट आ रहा था। घटना से परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने बिजली विभाग पर जर्जर लाइन दुरुस्त न कराने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोड़ीथर निवासी सर्वेश (45) खेती करता था। उसके खेत में गन्ने की फसल है। शुक्रवार की शाम वह गन्ने की सिंचाई करने के लिए गया था। खेत के पास से गुजरी एचटी लाइन का तार टूटा पड़ा था।
सर्वेश टूटे तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है। परिजनों ने जर्जर लाइन दुरुस्त न कराने का आरोप लगाया है। कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें