फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 वर्ष बाद जिला पंचायत में खिला भाजपा का कमल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 20 साल बाद भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। दो दशक बाद मिली ऐतिहासिक जीत से भाजपाइयों के चेहरे खिल गए हैं। इससे पहले वर्ष 1996 से वर्ष 2000 तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद भाजपा के हिस्से में रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 1995 में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में राजेश्वरी देवी अध्यक्ष निर्वाचित हुईं थीं। तब अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था। अगले ही वर्ष उनकी ननद अनीता वर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया था।
अविश्वास प्रस्ताव के जरिये राजेश्वरी देवी को हटाकर अनीता वर्मा को अध्यक्ष बनाया गया था। बीच में कुछ समय के लिए भाजपा नेता शैलेंद्र द्विवेदी भी कार्यवाहक अध्यक्ष बने। इसके बाद वर्ष 2000 से 2015 तक हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा बहुत महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभा पाई। इस बार हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी प्रेमावती निर्वाचित हुईं हैं। कुल मिलाकर 20 वर्ष बाद जिला पंचायत में भाजपा का कमल खिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें