फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में किसान की जिंदा जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ललुआपुर गांव में झोपड़ी में सो रहे किसान की रविवार की रात जिंदा जलकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम ललुआपुर निवासी जीतराम राजपूत (55) खेतीबाड़ी करते थे। उसके घर के सामने झोपड़ी बनी है। रविवार की रात वह झोपड़ी के अंदर सो रहा था।
देर रात दो बजे के करीब संदिग्ध हालात में आग लगने से उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीणों और परिजनों में अफरातफरी मच गई।
परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक जीतराम की जलकर मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुुताबिक, बीड़ी पीते सो जाने से बिस्तर में आग लगने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

जीतराम अविवाहित था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें