फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान की मौत, चालक बचा

विज्ञापन
फोटो-14- घटनास्थल पर पलटा पड़ा ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
बेनीगंज। अतरौली-कोथावां मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। बुधवार आधीरात के बाद हुई घटना में ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। चालक ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शिवथाना गांव निवासी अमित (36) खेती करते थे। पिता हरिनाथ के मुताबिक, उनका खुद का ट्रैक्टर है। बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से अमित धान बेचने के लिए शहर की गल्ला मंडी गए थे। उनके साथ गांव निवासी अरुण भी थे। धान बेचकर बुधवार आधीरात के बाद दोनों गांव वापस जा रहे थे। ट्रैक्टर अरुण चला रहे थे। इस दौरान कोथावां-अतरौली मार्ग पर जरौआ गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। अमित ट्रैक्टर के नीचे दब गए जबकि चालक अरुण ने कूदकर जान बचाई।
तेज आवाज सुनकर मौके पर लोग आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर को सीधा करवाया। अमित को एंबुलेंस से कोथावां सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी सारिका, पुत्री निहारिका और पुत्र अभिषेक है। कोतवाल ओमप्रकाश सरोज ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

फोटो-14- घटनास्थल पर पलटा पड़ा ट्रैक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें