फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किसान की मौत, पड़ोसी पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलनगर में मंगलवार रात संदिग्ध हालात में किसान की मौत हो गई। परिजनों ने भूमि विवाद में पड़ोसी पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दलेलनगर गांव निवासी शारदा (45) पुत्र डम्मर की पत्नी की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे सुमित और वर्मा हैं। बड़े बेटे सुमित ने बताया कि मंगलवार रात पिता पड़ोसी के यहां से घर लौटकर घर आए थे। कुछ देर बाद उनके मुंह से झाग आना शुरू हो गया। सुमित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए।
सुमित पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान शारदा ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे ने पड़ोसी युवक पर भूमि के विवाद में जहर खिलाकर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। एसओ राकेश आनंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें