फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम बाइक सवार युवक को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से युवक के सिर में चोट आ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरोरी निवासी मनीराम (35) पुत्र मुंशी सोमवार शाम बाइक से सुरसा के ग्राम बंधिया निवासी मौसा मकरंद के घर जा रहा था। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महेशपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मनीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनीराम ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। आस पास मौजूद लोगों ने युवक के मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम युवक की सांसें थम गईं। परिजनों ने बताया कि मनीराम तीन भाइयों में मंझला था, वह अविवाहित था और खेती किसानी में परिजनों का हाथ बंटाता था। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें