हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के गुजीदेई गांव में बुधवार की देर शाम किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को वह मेंथा के खेत में बेसुध पड़ा मिला। परिजन उसे आनन-फानन में शाहाबाद सीएचसी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गुजीदेई निवासी अनिल कश्यप (35) पुत्र केसरी खेती करता था। उसके परिवार में पत्नी आरती के अलावा तीन बेटे व एक बेटी है। वह खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार की शाम उसने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को वह गांव के बाहर मेंथा के खेत में बेसुध पड़ा मिला। परिजन उसे आनन-फानन मेें शाहाबाद सीएचसी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के फुफेरे भाई सुरेंद्र ने आरोप से इंकार किया है। बताया कि अनिल शराब का लती था। परिजनों की सूचना पर गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी एसओ अबरार खां ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।