हरदोई जिले के माधौगंज में मोबाइल फोन खो जाने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई बाधित होने से आहत छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम मजीतपुरवा निवासी अनंतराम की पुत्री आरती पाल (14) पिछले कई वर्ष से अपने ननिहाल माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ियाखेड़ा में रह रही थी। माधौगंज कस्बे के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी।
कोरोना संकट के कारण स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। मंगलवार को गांव में एक शादी थी। शादी में ही आरती भी गई थी। वहीं उसका मोबाइल फोन खो गया। मोबाइल खो जाने के कारण उसे अपनी पढ़ाई की चिंता सताने लगी।
परिजनों के मुताबिक इसी के चलते बुधवार की देर शाम आरती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके कारण उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप ङ्क्षसह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने मोबाइल खो जाने के कारण पढ़ाई बाधित होने की चिंता में खुदकुशी किए जाने की बात कही है।