फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राजघाट और बेरियाघाट पर मेला चौकी बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा
विज्ञापन

- वाहनों के आने-जाने के मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था तय करें-डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। तहसील बिलग्राम के राजघाट और बेरियाघाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले पांच दिवसीय मेले की व्यवस्थाएं प्रशासन ने जुटानी शुरू कर दी हैं। डीएम अनुनय झा ने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से राजघाट और बेरियाघाट पर अस्थायी पुलिस चौकी बनाई जाए। स्नान के लिए गंगा नदी के तट पर घाटों को बनवाया जाए।
डीएम ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में कार्तिक माह में 1 से 5 नवंबर तक लगने वाले मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नोडल अधिकारी शारदा नहर विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि राजघाट और बेरियाघाट पर अस्थाई मेला चौकी बनवाएं। गंगा स्नान के लिए सुरक्षित घाटों को बनवाया जाए। पीडब्ल्यूडी के अभियंता से कहा कि मार्गों काे गड्ढामुक्त कराया जाए। बिलग्राम एसडीएम को निर्देश दिए कि दोनों मेलों में राजस्व कर्मचारियों की रोस्टर से ड्यूटी लगाई जाए। अराजकतत्वों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाएं। अधिशासी अभियंता से कहा कि मेलों विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में झाड़ियों आदि की सफाई कराएं। दोनों मेलों में सफाई व्यवस्था बीडीओ कराएंगे। पेयजल और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था नगर पालिका परिषद की तरफ से की जाएगी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को निर्देश दिए कि दोनों स्थानों पर मेलों में लगने वाली दुकानों पर दुकान मालिक और कामगारों के नाम बोर्ड पर स्पष्ट अंकित कराएं। सीएमओ को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के अस्वस्थ होने पर उनके लिए एंबुलेंस और महिला चिकित्सक सहित डाॅक्टरों की टीम तैनात की जाए। बैठक में एसपी एके मीणा, एडीएम प्रियंका सिंह व प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, एएसपी सहित अधिकारीी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें