फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हमला करने वालों पर कार्रवाई न होना प्रशासनिक तंत्र का मनोबल तोड़ने जैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद के एसडीएम सुशील मिश्रा पर बीते सोमवार की शाम परियल में हुए पथराव के मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अजय राय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। एसडीएम पर हुए हमले और अवैध खनन संबंधी शिकायतों की जांच कराने के साथ ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग भी कांग्रेस ने की है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने बताया कि उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को दी थी। मीडिया की खबरों का भी संज्ञान प्रदेश अध्यक्ष ने लिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि हमलावरों की जवाबदेही तय न होने बल्कि उन्हें राजनीतिक संरक्षण दिया जाना चर्चा बन गया है। कोई अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए हिंसा का शिकार हो और उसके बाद भी कार्रवाई न हो तो प्रशासनिक तंत्र का शिकार हो तो मनेाबल तोड़ने का संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का शासन संविधान और विधि के अनुसार न संचालित होकर राजनीतिक और पार्टी विशेष की पहचान से संचालित हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता से निकटता रखने वालों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई दृढ़ता से न होने की धारणा प्रबल हुई है। पूरे मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें