फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 रोगियों का नेत्र परीक्षण, 120 का होगा आपरेशन

विज्ञापन
शाहाबाद के स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज आगमपुर में रोगियों का नेत्र परीक्षण करती चिकित्सकों ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद। स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज आगमपुर में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 600 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया। 120 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक एबी सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि हर साल नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामकिशोर शुक्ला, डॉ अनुराग पांडे, डॉ. मोहम्मद सैफ, डॉ. भोलाराम ने 600 मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया।
इनमें 120 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। अन्य मरीजों को आंखों की दवाई व चश्मों का वितरण किया गया। ऑपरेशन के लिए चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए बस से सीतापुर भेजा गया। शिविर में प्राचार्य एके कनौजिया, अकीक, परवेज, एसके वर्मा, भानु प्रताप, अरुणेश कुमार, राजकरण, आदेश कुमार, राधा शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें