फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अधूरे अभिलेखों पर जताई नाराजगी, पटल सहायक का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण में स्थापना पटल के अभिलेख अधूरे मिलने पर नाराजगी जाहिर की। अभिलेख पूर्ण होने तक पटल सहायक के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने शुक्रवार को यहां निरीक्षण के दौरान के ब्लॉक सभागार के सुदृढ़ीकरण व सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। सर्विस बुक, जीपीएफ रजिस्टर आदि अधूरे मिलने पर पटल सहायक मो. दानिश रहमान का वेतन रोक दिया। बीडीओ को निष्प्रयोज सामग्री की नीलामी के निर्देश दिए।
बेगमगंज गांव में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आरआरसी) का निरीक्षण किया। यहां पर पौधरोपण भी किया। ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार से मशीनों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रेरणा कैंटीन, प्रशासनिक भवन, एनआरएलएम कार्यालय, मनरेगा सेल, आवास पटल, लेखाकार पटल आदि का निरीक्षण किया। डिप्टी कलेक्टर प्रेरणा गौतम, बीडीओ धर्मेश चंद पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, एपीओ राजू गौतम, सरिस मिश्रा ब्लाक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें