फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बंच केबल बचाने के लिए डाले जा रहे खुले न्यूट्रल तार, बिजली की बढ़ी मांग से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ जाने के कारण बंच केबल जलने लगी हैं। इस कारण लोकल फॉल्ट हो रहे हैं। केबल बचाने के लिए अब खुले तार लगाए जा रहे हैं। इस सबके बीच लोकल फॉल्ट के कारण उपभोक्ताओं की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन




शहर में बिजली आपूर्ति ओवरलोड के कारण पटरी से उतरी हुई है। दिन में कुछ राहत रहती है मगर शाम होते ही लोकल फॉल्ट बढ़ जाते हैं। कहीं केबल जलने तो कहीं ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। इसको सही करने में कभी-कभी दो से तीन घंटे लग जाते हैं। शहर में रिवैंप योजना के तहत खुले तार हटा कर बंच केबल डाला गया है मगर उसकी क्षमता कम होने के कारण अक्सर केबल जलने की घटनाएं हो रही हैं। केबल जलने के कारण आजादनगर की आपूर्ति बाधित हुई, जिस पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया था। मंगलवार को बिजली लाइन को बचाने के लिए केबल के साथ ही न्यूट्रल खुला तार डाला गया ताकि केबल पर लोड कम हो सके और बिजली आपूर्ति में बाधा न आए।



रात में नहीं सो पा रहे लोग
शहर में रात में लोकल फॉल्ट की समस्या बढ़ती जा रही है। सोमवार रात लोकल फॉल्ट के कारण सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लक्ष्मीपुरवा और सर्कुलर मार्ग की आपूर्ति बाधित रही। वहीं आलू थोक उत्तरी की आपूर्ति भी रात में डेढ़ घंटे बाधित रही। विद्युत उपकेंद्र बेलाताली से जुड़े सर्कुलर रोड व धर्मशाला सड़क की आपूर्ति भी रात में एक घंटे तक बाधित हुई। शहर के आशानगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े प्रगतिनगर की आपूर्ति रात 11 से 12 बजे तक बंद रही।
विज्ञापन




शहर के उपभोक्ताओं को नियमित बिजली उपलब्ध हो इसका प्रयास किया जा रहा है। जहां भी समस्या हो रही है उसका निदान कराया जाता है। बिजली की मांग बढ़ने के कारण समस्या आ रही है। -प्रेम प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें