फोटो-21-कौढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल। संवाद
फोटो -9- कार्यक्रम में मौजूद प्रधान व जनता। संवाद
- कौढ़ा में बटन दबाकर शिलापट का किया अनावरण
- नाली और इंटरलॉकिंग समेत तीन कार्यों की रखी आधारशिला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सदर विधानसभा क्षेत्र में डेढ़ करोड़ रुपये से कराए गए कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास आबकारी मंत्री ने शुक्रवार को किया। कौढ़ा में आयेाजित कार्यक्रम में आबकारी मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्याें के लिए सदैव प्रयास जारी रहेगा।
आबकारी मंत्री शुक्रवार को कौंढ़ा, पिपरी नेवादा और सांडी में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। कौंढ़ा में समारोह में उन्होंने कहा कि भाजपा ही बिना किसी भेदभाव के जनता के कल्याण का कार्य करती है। केंद्र और प्रदेश सरकार ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसका सीधा लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है। बावन के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने आबकारी मंत्री का आभार जताया।
यहां खंड विकास अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, निजामपुर के पूर्व प्रधान नाजिम, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा देवी, रामनाथ फौजी, शिवप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ककवाही के प्रधान अरुण मिश्र ने किया। पिपरी नेवादा में कार्यक्रम में जिलापंचायत सदस्य मीना वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम किशोर कटियार और राजीव सिंह, मोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
सांडी में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने किया। इस दौरान आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल और सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने प्रदेश सरकार की उपलिब्धयां गिनाईं। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा नेता पीके वर्मा, सांडी के ब्लाक प्रमुख अनिल राजपूत भी मौजूद रहे।