फोटो- 34- जागरुकता कार्यक्रम के दौरान न्यूज लेटर का प्रस्तुत करते प्राचार्य साथ में मौजूद अन्य।
हरदोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की मेडिकल एजुकेशनल यूनिट की तरफ से माइक्रो बॉयोलॉजी विभाग में एंटी माइक्रोबीयल अवेयरनेस सप्ताह मनाया गया। चिकित्सकों ने एंटी बायोटिक दवाओं का अधिक सेवन न करने की बात कही। लोगों की जागरूकता के लिए पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
गौरडांडा स्थित मेडिकल कॉलेज में सप्ताह की अध्यक्षता माइक्रोबॉयोलाॅजी विभागाध्यक्ष अदिति गर्ग ने की। प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई व मेडिकल कॉलेज लखीमपुर माइक्रोबॉयोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्य ने कहा कि एंटीबायोटिक का अधिक उपयोग सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। विभागाध्यक्ष ने भी एंटीबायोटिक से शरीर में होने वाले परिवर्तनों के बारे में बताया।
उप प्राचार्य प्रो. डॉ. नरेंद्र कुमार ने छात्रों को दवा उपयोग के प्रति जागरूक किया। माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग की द्वितीय न्यूज लेटर का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. विकास विद्यार्थी, मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. कुंवर अखिलेश, स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. मधुलिका शुक्ला ने भी विचार व्यक्त किए। माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग की सहायक आचार्य कीर्ति मौर्य समेत चिकित्सक मौजूद रहे।