फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेरठ में सैनिक की पिटाई के विरोध में पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेरठ में एक टोल प्लाजा पर सैनिक के साथ मारपीट से पूर्व सैनिकों में रोष है। घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन किया। भारत सरकार के रक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

हरदोई पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले पूर्व सैनिक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय में एकत्र हुए। वहां से जुलूस के रूप मे कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर प्रदर्शन किया। भारत सरकार के रक्षा मंत्री को संबोधित दिए गए ज्ञापन में कहा कि घर-परिवार से दूर देश की सीमा की सुरक्षा में लगे सैनिकों के साथ टोल प्लाजा कर्मियों की तरफ मारपीट से सभी आहत हैं। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के साथ ही असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई भी जरूरी है।
कहा कि राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ऐसी घटना को रोक पाने में बेबस नजर आया है। संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि एक सैनिक अपना पूरा जीवन देश की रक्षा की खातिर बलिदान कर देता है। दैवी आपदा में भी आगे बढ़कर मोर्चा लेते हैं। ऐसी घटना निंदनीय है। प्रदर्शन में पूर्व सैनिकों के साथ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें