फोटो-14- सिनेमा रोड पर धूप में दुपट्टा ओढ़ कर जातीं युवतियां। संवाद
- अधिकतम तापमान के साथ अब न्यूनतम तापमान में भी हो रहा उछाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मौसम में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। तेज धूप के कारण गर्मी तेवर दिखाने लगी है और अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी बेहाल करे दे रही है। अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होना शुरू हो गया है। इससे शाम होने के बाद भी लोगों को तपन से राहत नहीं मिल पा रही है।
अप्रैल माह की शुरुआत हो चुकी है और गर्मी दिन प्रतिदिन अपने तेवर दिखा रही है। पारा लगातार बढ़ रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ने लगता है और दोपहर तक तापमान उच्चतम स्तर पर पहुंच जाता है। इसके चलते दिन ही नहीं बल्कि रात में भी गर्मी सताने लगी है।
शुक्रवार की सुबह भी धूप खिलने से हुई और दिन चढ़ने के साथ ही तेजी पकड़ती धूप ने लोगों का पसीना निकालने में कसर नहीं छोड़ी है और लोग गर्मी से बचाव से लोग कई तरह के जतन करते दिखे। मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री पर रहा। न्यूनतम में भी उछाल दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
इस तरह चढ़ता जा रहा पारा
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
28 मार्च 22.037.5
29 मार्च 15.032.5
30 मार्च 16.533.5
31 मार्च 16.535.0
01 अप्रैल 18.035.5
02 अप्रैल 18.037.0
03 अप्रैल 19.038.5
04 अप्रैल 20.037.5