फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय को हर संभव दिया जाएगा सहयोग: नितिन अग्रवाल

Thu, 02 Nov 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राजकीय इंटर कालेज सभागार में बुधवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका रश्मि का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। विद्यालय में संशोधनों को बेहतर करने के लिए विधायक निधि से सहयोग राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ एएसवीवी इंटर काॅलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत से किया। उसके उपरांत राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका रश्मि का विमोचन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह मन लगाकर पढ़ाई करें और अपनी प्रतिभा से विद्यालय व जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि वह विधान सभा क्षेत्र में संचालित विद्यालयों में स्मार्ट क्लास व फर्नीचर के लिए प्रतिवर्ष विधायक निधि से 25-25 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराएंगे, ताकि सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों कोे बेहतर सुविधा मिल सके।
प्रभारी डीआईओएस व विद्यालय प्रधानाचार्य टीआर वर्मा ने बताया कि विद्यालय की वार्षिक पत्रिका में विद्यालय के इतिहास के अलावा शिक्षक व विद्यार्थियों के सुंदर लेख के अलावा जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से शुभकामना संदेश आदि समाहित है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शैक्षिक माहौल बेहतर हो। इसके लिए सभी शिक्षक प्रयास कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जीआईसी प्रवक्ता सुधाकर वाजपेयी, राजीव मिश्र सहित विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें