फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चोरी का माल बरामद होने के बाद भी आरोपी पकड़ से दूर

Tue, 31 Dec 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन


- चावल चोरी के आरोपी के घर मिली का चोरी का काफी सामान
संवाद न्यूज एजेंसी

हरपालपुर। चलते ट्रकों से तिरपाल काटकर माल चोरी करने के मामले में सभी आरोपी अब भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। खास बात यह है कि दस घंटे की कार्रवाई के बाद भी पुलिस ने आरोपी के दूसरे ठिकानों पर छापा ही नहीं डाला।
विज्ञापन

सेमरिया गांव निवासी प्रदीप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके ट्रक से चावल भरी 14 बोरियां चाेरी हो गई हैं। स्पीड ब्रेकर पर ट्रक धीमा होने पर तिरपाल काटकर बोरी चोरी किए जाने की रिपोर्ट हरपालपुर कोतवाली में दर्ज की गई थी। दो लोगों को इस मामले में नामजद किया गया था। पुलिस ने शनिवार रातत मुख्य आरोपी कर्ता निवासी चरण सिंह के घर पर छापा डाला था। यहां बड़े पैमाने पर चोरी का माल मिला था। देशी शराब के टेटरापैक, ऊनी कपड़े, दवाइयां भी मिली थीं। बरामदगी के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं आया है। पुलिस ने चरण सिंह की पत्नी रचना यादव पर चोरी का माल बरामद होने और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। ग्रामीणोें के मुताबिक चरण सिंह के गांव में ही चार मकान हैं। बावजूद इसके हरपालपुर कोतवाली पुलिस ने सिर्फ एक मकान में ही छापा डाला औरबाकी स्थानों पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें