फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शहर में सात स्थानों पर बनेंगे ईवी चार्जिंग पॉइंट और स्टैंड पॉइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रशासन ने एक रणनीति से दो समस्या का समाधान तलाशा है। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग पॉइंट और स्टैंड बनवाए जाएंगे। इससे शहर में जाम की समस्या के साथ ही घरेलू बिजली कनेक्शन पर ई-रिक्शा चार्जिंग से होने वाली ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान होगा। प्रशासन की तरफ से सात स्थानों पर चार्जिंग पॉइंट और स्टैंड बनवाए जाने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

नगरों में बढ़ती ई-रिक्शा की संख्या से यातायात व्यवस्था बिगड़ी है। वहीं ई-रिक्शा को संचालकों के माध्यम से अपने घरों पर रात में चार्ज किए जाने से बिजली का भार भी बढ़ता है। इससे बिजली आपूर्ति में भी कई बार बाधा आती है और ओवरलोडिंग के कारण लाइन ट्रिप भी होती रहती है। इससे आम उपभोक्ता को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन ने इसके समाधान के साथ ही नगरीय निकाय की आमदनी का जरिया भी तलाशा है।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने शहर में सात स्थानों को चिह्नित कराया गया है। इन स्थानों पर इवी चार्जिंग पॉइंट के साथ ही ई-रिक्शा स्टैंड भी बनवाए जाएंगे। इससे ई-रिक्शा तय रूट पर ही संचालित हो सकेंगे। घरों पर घरेलू कनेक्शन पर ई-रिक्शा को चार्ज किए जाने पर रोक लगाई जाएगी। इवी चार्जिंग पॉइंट पर ही ई-रिक्शा चार्ज कराने होंगे। इसके लिए नगर निकाय चार्जिंग का किराया तय करेगी। स्टैंड और चार्जिंग पॉइंट का संचालन भी निकाय के माध्यम से ही कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
रसखान प्रेक्षागृह का भी कराया जाएगा सुंदरीकरण
रसखान प्रेक्षागृह की भी सूरत और सीरत बदलेगी। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि रसखान प्रेक्षागृह का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। प्रेक्षागृह में प्रकाश व्यवस्था के साथ ही गर्मियों में होने वाली समस्या के समाधान के लिए केंद्रीय कूलिंग सिस्टम लगवाए जाने पर विाचार किया जा रहा है। जबकि एयर कंडीशनर लगवाए जाएंगे। मंच को दुरुस्त कराया जाएगा। बैठने के लिए कुर्सियों को भी सही कराया जाएगा। वहीं भवन की साज-सज्जा कराई जाएगी। इसके लिए रुपयों का इंतजाम प्रशासन की तरफ से किया गया है। जल्द ही प्रेक्षागृह में काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें