फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नौकरानी से बनाए संबंध, अब पत्नी का हक मांगा

Thu, 13 Feb 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 03 : डाक बंगला में फरियाद सुनतीं महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी। संवाद
विज्ञापन

- राज्य महिला आयोग की सदस्य की जनसुनवाई में आई शिकायत
- छह शिकायतों पर अधिकारियों को जांच और कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। नौकरानी के बहाने से घर पर रखा और शारीरिक संबंध बनाए। शारीरिक शोषण किया और अब दूरी बना ली है। जनसुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य के सामने एक महिला ने कुछ इस तरह की शिकायत दर्ज कराई। आयोग की सदस्य ने पूरे मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला में महिला जनसुनवाई की। कोतवाली शहर की एक महिला ने शिकायती पत्र देकर बताया कि एक व्यक्ति ने नौकरानी बनाकर घर पर रखा और शारीरिक संबंध भी बनाए। अब दूरी बना ली है। सदस्य ने सीओ सिटी को पूरे मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनसुनवाई में छह महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई, जबकि दो पहले से दर्ज मामलों पर सुनवाई की गई। सदस्य ने कलक्ट्रेट में डीएम मंगला प्रसाद सिंह से भी मुलाकात की। जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायतों की जानकारी डीएम को दी। डीएम ने वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य महिला आयोग की सदस्य की जनसुनवाई की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराएं। निस्तारण की जानकारी महिला आयोग को भी दी जाए।
कहा कि घरेलू हिंसा के मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासनिक मशीनरी में नारी शक्ति के पर्याप्त प्रतिनिधित्व की सराहना की। डीएम ने जनसुनवाई में आधुनिक तकनीक के प्रयोग और पर्ची व्यवस्था की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस पर आयोग की सदस्य ने महिला जनसुनवाई में भी पर्ची व्यवस्था लागू करने को कहा। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, डीपीओ मनोज कुमार, सीओ सिटी अंकित मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें