फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ओएसआर खाते में नहीं जमा हो रहा बेलाताली का प्रवेश और नौका विहार शुल्क, प्रधान व पंचायत सचिव को नोटिस

विज्ञापन
फोटो 07: बेलाताली में प्रवेश और नौका विहार का टिकट। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। शहर से सटे बेलाताली पार्क में प्रवेश और नौका विहार के लिए लोगों से लिए जाने वाले शुल्क को ग्राम पंचायत के ओएसआर खाते में नहीं जमा कराया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने इस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस दिया है। तीन दिन में साक्ष्य सहित जवाब मांगा गया हैं।
विज्ञापन

शहर से सटे सर्कुलर रोड पर विकास खंड टड़ियावां की ग्राम पंचायत चांद बेहटा के माध्यम से बेलाताली पार्क को विकसित और संचालित किया जा रहा है। बेलाताली पार्क पर प्रवेश और नौका विहार के लिए प्रति व्यक्ति पांच रुपये शुल्क तय है। शुल्क की वसूली ग्राम पंचायत के माध्यम से कराई जा रही है। बेलाताली आने वाले लोगों से लिए जाने वाले शुल्क को ग्राम पंचायत के ओएसआर खाते में जमा किए जाने की व्यवस्था दी गई है लेकिन ग्राम पंचायत के जिम्मेदार रुपये खाते में जमा नहीं करा रहे हैं। इस बात का खुलासा रविवार को औचक निरीक्षण पर आए डीपीआरओ की जांच-पड़ताल में हुआ।
डीपीआरओ ने वहां की व्यवस्थाओं के साथ ही प्रवेश द्वार पर टिकट बना रहे श्रीकृष्णा से पूरी जानकारी ली। श्रीकृष्णा ने बताया कि लोगों के आने से टिकट बिक्री से औसतन प्रतिदिन 500-800 रुपये की आमदनी हो जाती है। प्रधान राजेश कुमार और पंचायत सचिव शिवओम त्रिपाठी ने टिकट से होने वाली आमदनी को ओएसआर खाते में जमा न किए जाने की बात बताई।
विज्ञापन


-
तीन दिन में कैश काउंटर बनवाना शुरू कराएं
बेलाताली पार्क के प्रवेश द्वार के पास डीएम अनुनय झा ने अपने निरीक्षण के दौरान कैश काउंटर बनवाए जाने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक न बनवाए जाने पर डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने प्रधान राजेश कुमार और पंचायत सचिव शिवओम त्रिपाठी से नाराजगी जाहिर की। प्रधान और पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि तीन दिन के अंदर कैश काउंटर का काम शुरू करा दिया जाए। काम कराने में किसी भी स्तर पर देरी क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पार्क की व्यवस्थाओं को देखा। तालाब की मछलियों, पार्क में प्रकाश व्यवस्था, पौधों की कटाई-छंटाई आदि को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें