फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निपुण बच्चों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

Fri, 15 Mar 2024 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/सवायजपुर। परिषदीय विद्यालयों के निपुण बच्चों को हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। अन्य बच्चों को उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी गई।
विज्ञापन

ब्लाॅक संसाधन केंद्र सुरसा में कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व बच्चों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम राज्य पुरस्कार प्राप्त लालबहादुर गौतम की पुस्तक निपुण बनेंगे हम का विमोचन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सीमा गौतम, अनिल कुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह, बृजेश वर्मा, मंजू वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया गया। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती और खंड शिक्षा अधिकारी सीमा गौतम शामिल रही।
विज्ञापन


ब्लॉक संसाधन केंद्र बिलग्राम में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में निपुण बच्चों को सम्मानित किया। प्राथमिक विद्यालय लालपुर, कन्हारी, परसोला, संविलियन विद्यालय बरगावा, रफय्यट गंज, पाबियानी, नाउ पुरवा द्वितीय, झाला पुरवा के बच्चों को सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अनिल राठौर, ब्लाॅक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शकील अहमद के अलावा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

सवायजपुर में भरखनी ब्लॉक सभागार में उत्सव में प्रदेश गन्ना संघ के निदेशक धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने शुभारंभ किया। खंड विकास अधिकारी अशोक दुबे ने बच्चों को प्रेरित किया। प्राथमिक विद्यालय रामपुर, बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना वह अन्य कार्यक्रमों प्रस्तुत किए। निपुण बच्चों को पुरस्कृत किया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, सुनील, नन्हें लाल, राजेश शुक्ला, धर्मेंद्र, नीतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें