फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, सात बाइकें तोड़ीं

Mon, 09 Dec 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-16- ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेते एसपी नीरज जादौन। संवाद
विज्ञापन

फोटो-17- पुलिस गिरफ्त में आरोपी। स्रोत : पुलिस विभाग
- टेनी गांव में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर चल रहा विवाद, एसपी ने लिया जायजा
- पुलिस ने 11 नामजद और पांच अज्ञात पर दर्ज की रिपोर्ट, सात गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
टड़ियावां। चकबंदी प्रक्रिया को लेकर टेनी गांव में चल रहे विवाद में रविवार रात किसान के घर सात बाइकों से आए लोगों को देखकर दूसरे पक्ष ने हमले की आशंका पर किसान के घर पर धावा बोल दिया। किसान के घर के दरवाजा-खिड़की और सात बाइकों को तोड़ दिया।
गांव में ईंट-पत्थर चले और दो फायर किए गए। घटना में मां-बेटा घायल हुए हैं। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मौका-मुआयना किया। पुलिस ने बाइकों को कब्जे में ले लिया है। महिला की ओर से 11 नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। सात को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

टेनी गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। विभाग की ओर से किसानों को नोटिस आदि भी जारी किए गए हैं। ग्रामीणों में से एक पक्ष चकबंदी कराने के पक्ष में है, जबकि दूसरा पक्ष चकबंदी प्रक्रिया का विरोध कर रहा है। चकबंदी कराने के पक्ष में किसानों में से रामराज और न कराने वाले सोमपाल के मध्य रविवार रात विवाद हुआ।
रामराज की पत्नी रोशनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके यहां सात बाइकों से कुछ लोग आए थे। अंकुश सहित परिवार के सदस्य उन लोगों की आवभगत में जुटे थे। इसी बीच चकबंदी प्रक्रिया का विरोध करने वाले सोमपाल पुत्र रामबरन के पक्ष के लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। बचाव में परिवार के लोगों ने दरवाजा बंद कर लिए।
आरोपियों ने दरवाजे में तोड़फोड़ की और खिड़की उखाड़ दी। बचाव के लिए घर आए लोग जान बचाकर पीछे से निकल गए। आरोपियों ने सातों बाइकों को तोड़ दिया। पेट्रोल डालकर छप्पर जलाने का भी प्रयास किया। हमले में वह रोशनी (50) और पुत्र अंकित (20) घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यूपी-112 को घटना की जानकारी दे दी। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि रोशनी की तहरीर पर 11 नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें सोमपाल, रामसहाय, रामकृपाल, कमलेश, महेश, रवींद्र और मोनू को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, भाकियूु टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह ने सोमवार को डीएम से मुलाकात की। बताया कि वह और उनके गुट के पदाधिकारी चकबंदी प्रक्रिया के विरोध से दूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें