फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पांच लाख का पीसीबी लेकर आए अभियंता दुरुस्त नहीं कर पाए एक्सरे मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज परिसर की स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। डीएम अनुनय झा के सख्त तेवरों के बाद एक्सरे मशीन दुरुस्त करने के लिए एक प्राइवेट कंपनी के अभियंता आए तो, लेकिन मशीन सही नहीं कर सके।
विज्ञापन

पांच लाख रुपये की पीसीबी लेकर अभियंता आए, लेकिन मरम्मत में सफलता नहीं मिली। हालांकि इसके लिए अभियंता ने देर शाम तक कवायद की। मरीजों के लिए परेशानी इसलिए ज्यादा हुई क्योंकि मेडिकल कॉलेज में भर्ती और इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों का ही एक्सरे किया गया। ओपीडी में जिन मरीजों को एक्सरे लिखा गया वे निराश होकर वापस चले गए।
मेडिकल कॉलेज में एक्सरे के लिए पहले से लगी मशीन खराब है। दूसरी पोर्टबल मशीन काम कर रही है, लेकिन इससे प्रिंटेड रिपोर्ट और फिल्म नहीं मिलती है। बीते दिनों निरीक्षण करने मेडिकल कॉलेज गए डीएम ने इस मशीन का प्रिंटर व अन्य समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने प्राइवेट कंपनी से संपर्क कर अभियंताओं को बुलाया। अभियंता एक नया पीसीबी (पॉवर सर्किट बोर्ड) लेकर यहां पहुंचे।मशीन चालू करने की कवायद करते रहे, लेकिन सफल नहीं हुए। हालांकि देर शाम तक यह कवायद इस उम्मीद में चलती रही कि मरीजों को राहत देने के लिए काम पूरा हो जाए।
विज्ञापन


नस्योली गांव निवासी बीपाली (12) ने बताया कि घर पर गिरने से बाएं हाथ में चोट लगी है। डॉक्टर ने एक्स-रे कराने के लिए लिखा है। जब यहां एक्स-रे कराने आए तो बताया कि मशीन बन रही है। एक्स-रे नहीं हो पाएगा।


सांडी के सरायमुल्लागंज निवासी रामगोपाल (60) ने बताया कि उनके बाएं पैर में दर्द है। चिकित्सक ने पैर देखकर एक्स-रे लिखा है। जब यहां एक्स-रे कराने आए तो मशीन खराब बताई गई। एक्स-रे नहीं हो पाया है।


शहर के मोमिनाबाद निवासी अब्दुल आसिफ (26) ने बताया कि उनके सीने का एक्स-रे नहीं हो पाया, जबकि दूसरी मशीन से गंभीर मरीज के एक्स-रे हो रहे हैं।


खजुरहरा निवासी योगराज की पुत्री दिव्यांशी (15) ने बताया कि उसके सीने में दर्द है। एक्स-रे कराने आए तो बताया नहीं हो पाएगा। दूसरी मशीन से इमरजेंसी वाले एक्स-रे हो रहे थे। बहुत मिन्नतें कीं तो टेक्नीशियन ने एक्स-रे कर दिया।

मेडिकल कॉलेज परिसर में अर्थिंग की समस्या है। अर्थिंग की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। एक्सरे मशीन सही कराई जा रही है। इसको चलाया तभी जाएगा जब अर्थिंग की व्यवस्था सही हो जाए। उम्मीद है कि अगले दो-तीन दिन में समस्या सही हो जाएगी। -डॉ. जेबी गोगोई, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें