फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोई-शाहजहांपुर रेल ट्रैक पर टूटे और गायब मिले पैंडोल क्लिप, यात्री की शिकायत पर जागे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर रेल ट्रैक पर बेहटागोकुल और टोडरपुर के मध्य पैंडोल क्लिप टूटे और गायब मिले। यात्री ने पैंडोल क्लिप गायब व टूटे होने की शिकायत एक यात्री ने मंडल के अधिकारियों से की। यात्री की शिकायत पर अधिकारियों ने ध्यान दिया और काम कराया।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के रेल अधिकारियों के साथ स्थानीय स्टेशन के अधिकारी सुरक्षा और संरक्षा के प्रति ध्यान नहीं दे रहे हैं। हरदोई-शाहजहांपुर रेल खंड के बेहटागोकुल और टोडरपुर स्टेशन के मध्य डाउन ट्रैक के कई पैंडोल क्लिप गायब थे। रेलवे ट्रैक की निगरानी का जिम्मा संभालने वाले अधिकारियों को गायब पैंडोल क्लिप नहीं दिखाई दिए।
रेलवे ट्रैक के पैंडोल क्लिप गायब होने से बड़ा हादसा हो सकता था। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जा रही अवध आसाम एक्सप्रेस के एक रेल यात्री ने डाउन रेलवे ट्रैक से पैंडोल क्लिप गायब होने की शिकायत रेल अधिकारियों से की। अधिकारियों ने शिकायत का संज्ञान लिया। पैंडोल क्लिप का लगाने काम किया। रेल यात्री की तरफ से पैंडोल क्लिप गायब होने का वीडियो भी बनाया गया। जिसमें तीन से चार पैंडोल क्लिप टूटे व गायब दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें