फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता आज की प्राथमिक आवश्यकता : रजनी तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता आज के दौर की प्राथमिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में वृहद स्तर पर प्रयास कर रही हैं। वह बृहस्पतिवार को अस्तित्व फाउंडेशन के बैनर तले शुरू हुए महिला सशक्तीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर रही थीं।
विज्ञापन

शहर के मंगलीपुरवा फाटक के निकट श्रीडाल सिंह मेमोरियल स्कूल में शुरू हुए शिविर में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि यहां जो कुछ सिखाया जाए उसे आत्मसात करने की कोशिश करें। सीखने के बाद निरंतर अभ्यास भी करते रहें। अस्तित्व फाउंडेशन की प्रबंधक डॉ. प्रिया गुप्ता ने बताया कि शिविर में नृत्य, मार्शल आर्ट्स, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, मेहंदी और ढोलक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में सक्षम बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान पुष्पा मौर्या ने ‘मैं धरती हूं’ शीर्षक से एक नाटक का मंचन भी किया। कोमल सिंह ने नृत्य प्रस्तुत किया। फाउंडेशन की अध्यक्ष रिचा गुप्ता ने कहा कि लगातार चौथे वर्ष यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा, फाउंडेशन के संरक्षक, अविनाश गुप्ता, मुकेश सिंह आशा, मोनिका सिंह, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें