फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में बृहस्पतिवार को उप्र पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से कलक्ट्रेट तक आई। यहां पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसके बाद तिरंगा यात्रा वापस पार्क आई।
विज्ञापन

उप्र पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश पाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी डॉ. आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। वहां से पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में हाथों में तिरंगा और मांगों की तख्तियां लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। संघ की तरफ से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि पेंशन कर्मचारी के सेवाकाल के बाद बुढ़ापे की लाठी का काम करती है।
कहा कि लंबे समय तक सरकारी सेवा करने के बाद सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली पेंशन ही परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र सहारा होती है। नई पेंशन व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों ने अपनी चिंताएं भी जताईं। इस मौके पर जिलामंत्री सुशील कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें