फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों का होगा तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम्य विकास और पंचायतीराज विभाग में तैनात कर्मचारियों के स्थानांतरण से पहले विकल्प लिए गए। डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों से संवाद किया। कहा कि एक ही स्थान पर लंबी अवधि से जमे कर्मचारियों का तबादला किया जाए।
विज्ञापन

रविवार को रसखान प्रेक्षागृह में ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों से डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने संवाद किया। कर्मचारियों की ओर से दिए गए स्थानांतरण विकल्पों पर संवाद करते हुए डीएम ने कहा कि सभी कर्मचारी पूरी सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से काम करें। कहा कि लंबी अवधि से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों को स्थानांतरित किया जाएगा।
कहा कि दिए गए विकल्प में यदि किसी कर्मचारी के विरुद्ध कोई विशेष शिकायत रही है तो, संबंधित स्थान पर नहीं भेजा जाएगा। कहा कि स्थानातंरण में पूरी पारदर्शिता रहेगी और इसके बाद किसी भी कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, डीडीओ अरविंद कुमार, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें