फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आईडीबीआई बैंक के निजीकरण पर कर्मचारियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
फोटो- 36- विरोध स्वरूप बैंक में बैज लगाकर काम करते कर्मचारी। स्रोत यूनियनं
विज्ञापन
हरदोई। आईडीबीआई बैंक में सरकार और एलआईसी की हिस्सेदारी कनाडा की निजी कंपनी को बेचने के प्रस्ताव पर जिले के बैंक कर्मचारियों ने विरोध जताया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की जिला इकाई ने शुक्रवार को बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ काली पट्टी बांधकर व बैज लगाकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने निजीकरण की नीति वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


यूएफबीयू के संयोजक राकेश पांडेय ने कहा कि आईडीबीआई बैंक में सरकार और एलआईसी की करीब 94 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बैंक में आम लोगों की लगभग 3.50 लाख करोड़ रुपये की जमा राशि है। इसके बावजूद बैंक को कनाडा की निजी कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स के निवेशक को सौंपने का फैसला समझ से परे है। यूनियन का दावा है कि बैंक ने पिछले तीन वर्षों में 22,600 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। कर्मचारियों ने वर्ष 2003 में संसद में सरकार की ओर से हिस्सेदारी 51 प्रतिशत से कम न करने के आश्वासन का हवाला देते हुए मौजूदा फैसले पर सवाल उठाए।
उनका कहना है कि निजीकरण से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और पूर्व सैनिकों के आरक्षण पर भी असर पड़ सकता है। यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि सार्वजनिक बैंक केवल मुनाफे का माध्यम नहीं बल्कि सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक व्यवस्था का अहम आधार है। यूएफबीयू ने चेतावनी दी कि फैसला वापस न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें