फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग पर जोर, ऑनलाइन खरीदारी का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिवाली करीब आते ही एक बार फिर स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया जाने लगा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया। विभिन्न दुकानों पर जाकर ग्राहकों को स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करने की अपील की। ग्राहकों से ई-कॉमर्स साइट (ऑनलाइन) से खरीदारी न करने की अपील भी की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विदेशी ऑनलाइन कंपनियां स्थानीय व्यापार को नुकसान पहुंचा रही हैं। सस्ते ऑफर के लालच में न आएं और स्थानीय व्यापारी से ही खरीदारी करें। युवा इकाई के प्रदेश मंत्री विभू गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वदेशी को अपनाने की अपील की है।
इसी को ध्यान में रखते हुए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। युवा इकाई के जिलाध्यक्ष अवनीश त्रिवेदी ने कहा कि उद्योग व्यापार स्थानीय व्यापार और उत्पाद को बढ़ावा दे रहा है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, राजन द्विवेदी, अशोक उपाध्याय, समीर गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, अपूर्व महेश्वरी, रजनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें