फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केवीए लाइन में ब्रेकडाउन और लोकल फॉल्ट से 13 घंटे ठप रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन होने और लोकल फाल्ट के चलते कस्बे में 11 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके बाद लोकल फाल्ट व रोस्टिंग के चलते दो घंटे और आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते रात तीन बजे से बाधित रही आपूर्ति बुधवार शाम चार बजे बहाल की जा सकी। आपूर्ति न मिलने से लोग गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की रात लगभग तीन बजे 33 केवीए लाइन में ब्रेक डाउन हो जाने के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात तीन बजे बाधित हुई आपूर्ति लाइन की मरम्मत होने के बाद 11 घंटे बाद दोपहर बजे बहाल की जा सकी। आपूर्ति आने के कुछ ही देर बाद कस्बे में कंजड़ चौराहे के पास रख ट्रांसफार्मर की केबल जल गई, जिससे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे इतर अन्य लोकल फाल्ट भी जारी हो गए, जिससे नगर की आपूर्ति बाधित होती रही। जैसे सब कुछ ठीकठाक कर नगर की आपूर्ति बहाल की गई वैसे ही मुख्यालय से रोस्टिंग शुरू हो गई। शाम चार बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। रात तीन बजे से आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। बुधवार को भी आपूर्ति न मिलने पर लोग पसीना बहाते नजर आए। बिजली आधारिक उद्योगों व दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा।
इधर, शाम चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कस्बे के हनीफ, जुनैद, विजय व अंशुमान आदि ने बताया कि आपूर्ति बाधित रहने की स्थिति में सबसे ज्यादा दिक्कत जरूरत के लिए पानी जुटाने में हुई। जेई दिनेश यादव ने बताया कि पहले मेन लाइन में खराबी आने व इसके बाद लोकल फाल्ट होने के कारण आपूर्ति प्रभावित रही। इसको सही करा दिया गया है। मुख्यालय से रोस्टिंग खत्म होते ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें