फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं का चढ़ रहा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। नगर में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। सात घंटे आपूर्ति के दौरान भी कई बार ट्रिपिंग हो रही है। शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष गीता गुप्ता ने महिलाओं संग बिजली संकट पर ज्ञापन सौंपा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण समस्या है।
विज्ञापन

पाली कस्बे में बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता त्रस्त हैं। यहां दिन भर में कई बार कटौती हो रही है। 10-12 बार ट्रिपिंग और इसके बाद लो वोल्टेज आने से लोग परेशान हैं। सात से आठ घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष गीता गुप्ता ने लो वोल्टेज की समस्या पर विद्युत उपकेंद्र पाली में ज्ञापन सौंपा। उनके साथ रश्मी, कल्पना गुप्ता और सकीना बेगम मौजूद रहीं। कार्यवाहक जेई सवायजपुर प्रभात कुमार ने बताया कि गर्मी में ओवरलोडिंग से समस्या आ रही है।
पिहानी में बिजली गुल
पिहानी। विद्युत लाइन में ब्रेकडाउन होने से कस्बे में की बिजली गुल है। गुरुवार रात करीब दो बजे 33 केवीए लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। रात में बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह फाल्ट ढूंढने के लिए शुरू की गई पेट्रोलिंग में पिहानी- हरदोई के बीच ग्राम दरियाईपुरवा के पास तार टूटे मिले। अभी फाल्ट सही नहीं हो पाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें