फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिजली कर्मी नहीं खोज पा रहे फॉल्ट, उपभोक्ता बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर की बिजली व्यवस्था बदहाल हो गई। तीन दिन से बिजली की आपूर्ति नियमित न होने से लोग परेशान हैं। विभागीय कर्मचारी फॉल्ट नहीं खोज पा रहे हैं। बिजली न मिलने से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में दो दिन से अल्हापुर फीडर में खराबी के कारण बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार को भी विभागीय कर्मचारी फॉल्ट नहीं खोज पाए। बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति न होने पर लोग इस्लामगंज विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और बिजली आपूर्ति शुरू न होने पर आक्रोश जताया। बिजली के अभाव में पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। नगर पालिका से की जानी वाली पानी की आपूति भी दो दिन से बंद है। इससे बिजली न आने से सरकारी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। आटा चक्की के न चलने से लोगों को समस्या हो रही है। बिजली न आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
शुक्रवार को अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, एसडीओ सीपी सिंह, जेई नीरज कुमार, जेई सरफराज अहमद के अलावा बिजली विभाग के कर्मचारी पूरे दिन इस्लामगंज पावर हाउस में 33 केवीए ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट तलाशते रहे, मगर उनको फॉल्ट खोजे नहीं मिला। इससे शुक्रवार को भी क्षेत्र की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। तीन दिन से बिजली न आने से जहां लोग गर्मी से बेहाल हैं, वहीं उनको पीने के लिए शुद्ध पानी भी नहीं मिल पा रहा है। जेई नीरज ने बताया कि ट्रांसफार्मर व लाइन के बीच कहीं फॉल्ट है, जो मिल नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें