फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बेकाबू कार मेडिकल स्टोर में घुसने से बिजली मिस्त्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के मुन्नेमियां चौराहे के पास मंगलवार दोपहर एक कार बेकाबू होकर मेडिकल स्टोर में घुस गई। घटना में बिजली मिस्त्री घायल हो गया। मेडिकल स्टोर के मालिक समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

शहर के सराय थोक पूर्वी निवासी मोहम्मद आमिर का मुन्ने मियां चौराहे के पास फैज मेडिकल स्टोर है। इसके पास ही उनका जनरल स्टोर भी है। जनरल स्टोर के सामने एक पेड़ लगा है। आमिर ने बताया कि स्टोर पर वह, उनके भाई मोनिस और सलमान बैठते हैं। मंगलवार दोपहर वह दवा रखने वाली रैक सही कर रहे थे। मोनिस का फोन आने से वह बाहर चला गया। सलमान मेडिकल स्टोर में पीछे की ओर स्टूल पर बैठा था। काउंटर पर कोई भी मौजूद नहीं था।
इस दौरान एक अनियंत्रित कार पहले जनरल स्टोर के सामने पेड़ से टकराई। फिर मेडिकल स्टोर में जा घुसी। पेड़ के कार से टकराने के दौरान मेडिकल स्टोर के सामने खड़े सराय थोक पूर्वी निवासी बिजली मिस्त्री सुधीर गुप्ता (40) मेडिकल स्टोर के अंदर भागे। इससे वह कार की चपेट में आ गए और घायल हो गए। घटना में मेडिकल स्टोर का काउंटर, पंखा और दुकान का शटर क्षतिग्रस्त हो गया। मौके से चालक भाग गया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि कार पुलिस के कब्जे में है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें