फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या के लिए केंद्र दोषी

Thu, 05 Mar 2015 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मिजोरम के गवर्नर के बाद सूबे नगर विकास मंत्री आजम खां ने पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सदस्य डा. छाया शुक्ला व उनके परिवार वालों ने नगर विकास मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन


वापस लौटते समय मंत्री ने बाहर खड़े युवकों से समस्या के बाबत जानकारी चाही तो युवकों ने उनके समक्ष बिजली समस्या को पटरी पर लाने की बात कही। इसके अलावा युवकों ने बेरोजगारी की समस्या से भी अवगत कराया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली समस्या के लिए केंद्र सरकार दोषी है।

कहा कि आवश्यक कोयले की आपूर्ति न होने से उत्पादन प्रभावित हुआ है। वहीं मोदी सरकार बेरोजगारोें को रोजगार देने की बजाय उनसे झाडू़ लगवा रही है। इस दौरान मंत्री के आगमन व प्रस्थान के चलते पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एएसपी दिनेश त्रिपाठी, एसडीएम मंशाराम वर्मा, सीओ जितेंद्र गिरी, कोतवाल सुजीत दुबे, तहसीलदार अबुल कलाम समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें