फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन लोगों की हुई मौत

Thu, 05 Mar 2015 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, वहीं अतरौली क्षेत्र में साइकिल सवार दंपति को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार महिला की मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मल्लावां क्षेत्र में माधौगंज-बिलग्राम मार्ग पर सड़क हादसे में घायल टीचर की लखनऊ में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव पालपुर बैरागी खेड़ा निवासी बैजनाथ की पुत्रवधू कोमल (20) पत्नी गुड्डू की बुधवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर पहुंचे बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगवा निवासी अमित व रामविलास पुत्रगण रामलाल ने दहेज में बाइक न दे पाने के कारण गला दबाकर मार डालने का आरोप ससुरालियों पर लगाया।

मृतका के भाई अमित ने बताया कि बीते वर्ष 1 मई को उसकी बहन का विवाह यहां हुआ था। शादी के बाद से ससुराली लगातार बाइक देने का दबाव बना रहे थे, जिसको लेकर लगातार बहन के ऊपर दबाव बनाया जा रहा था। उसने बताया कि उसके बहनोई ने होली के पहले बाइक देने की मांग रखी थी जिसे गरीबी के कारण पूरा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


अमित के अनुसार मृतका के चाचा तुलसीराम बुधवार को कोमल को विदा कराने गए थे, पर ससुरालियों ने उसे विदा नहीं किया, इसी के चलते ससुरालियों ने उसे मार डाला है। कोतवाल आरपी सोनकर ने बताया कि  घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, अतरौली क्षेत्र में साइकिल सवार दंपति को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार महिला की मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र के ग्राम सोनिकपुर मढ़िया निवासी सुखरानी (55) भगवानदीन पति के साथ साइकिल से बुढ़वा से साइकिल से घर आ रही थी।

रास्ते में बुढ़ावा तिराहे के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति भगवान दीन घायल हो गया। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, मल्लावां क्षेत्र के माधौगंज-बिलग्राम मार्ग पर सड़क हादसे में घायल टीचर की मौत हो गई।

मौत का समाचार पाते ही परिवारीजनोें का कोहराम मच गया। माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव खंजहनपुर निवासी कालिका सिंह(45) भगत सिंह इंटर कालेज बेरौरी में टीचर के पद पर तैनात थे। 22 फरवरी की दोपहर को वह साइकिल से माधौगंज से घर वापस जा रहे थे।

उक्त मार्ग पर सेखवापुर गांव के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गए थे और उनका इलाज लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा था। जहां पर गुरुवार की दोपहर को उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे दो पुत्रियां व दो पुत्र तथा पत्नी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें