फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा विद्युत कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो-33- आशीष त्रिपाठी की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला ऊंचाथोक निवासी बिजली विभाग के संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह उसका शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें पत्नी के करीबी एक युवक को मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन

ऊंचाथोक निवासी आशीष त्रिपाठी (30) बिजली विभाग में संविदा कर्मी था। इन दिनों उसकी तैनाती बेलाताली विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ (सब स्टेशन आपरेटर) के पद पर थी।
पिता डा. इंद्रेसन त्रिपाठी के मुताबिक रविवार सुबह वह टीवी का रिमोट लेने के लिए आशीष के कमरे में गए थे, तभी उसका शव फंदे से लटकता मिला। दोपहर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान आशीष की जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि राजेपुर निवासी एक युवक ने किसी तरह उसकी पत्नी से नजदीकियां बना ली हैं। आशीष ने उक्त युवक को ही अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है, जबकि पत्नी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
मोहल्ला वासियों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से आशीष और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। लेकिन परिजनों ने इससे इनकार किया है। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
छह घंटे बाद पहुंची पुलिस
मृतक के पिता इंद्रसेन त्रिपाठी ने बताया कि बेटे के फांसी लगा लेनी की सूचना देने वह खुद कोतवाली गए थे। सुबह सात बजे घटना का पता चलने के बाद लगभग साढ़े सात बजे वह कोतवाली पहुंचे।
इसके बाद भी तीन बार कोतवाली गए, लेकिन कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद कुछ जागरूक लोगों ने इसकी जानकारी सीओ सिटी विकास जायसवाल को दी तो उन्होंने पुलिस भेज कर औपचारिकताएं पूरी कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें