फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का तार टूटकर दुकानदार पर गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र जमसारा गांव में बल्ली लगा रहे दुकानदार केे ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। चपेट में आने से दुकानदार की मौत हो गई। घटना से परिजनों मेें कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कासिमपुर क्षेत्र के ग्राम जमसारा निवासी मानेंद्र सिंह उर्फ भुल्लू (27) बीज भंडार की दुुकान चलाता था। संडीला-मल्लावां मार्ग पर गांव के सामने उसकी दुकान है।
दुकान के पास से हाईटेंशन लाइन निकली है। शनिवार को दोपहर वह दुकान तक केबल ले जाने के लिए बल्ली लगा रहा था। इसी दौरान एचटी लाइन का तार टूटकर दुुकानदार के ऊपर गिर गया, जिससे मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना से आसपास अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। मानेंद्र अविवाहित था। वह दो भाई और दो बहनों में छोटा था। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि परिजनों ने आरोप से इनकार किया है।
बिस्तर में लगी आग से वृद्धा जिंदा जली
हरदोई। शहर के मोहल्ला सरांय थोक पश्चिमी में शुक्रवार को देर रात चारपाई के पास जल रही मोर्टिन पर चादर गिरने से बिस्तर में आग लग गई, जिससे वृद्धा की जिंदा जलकर मौत हो गई।
शांती (80) चलते फिरने में असमर्थ थी। वह बिस्तर पर लेटी रहती थी। बेटा कुलदीप देखभाल के लिए साथ रहता था। शुक्रवार को देर रात कुुलदीप घर से बाहर चला गया।
इसी दौरान चारपाई के पास जल रही मोर्टिन पर चादर गिर गई, जिससे बिस्तर में आग लग गई। आग से शांती की जिंदा जलकर मौत हो गई। काफी देर बाद घर पहुंचे बेटे ने कमरे में आग लगी देख शोर मचाया।
जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल बृजेश मिश्रा ने बताया कि मोर्टिन से बिस्तर मेें आग लगने से वृद्धा की जलकर मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें