फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 126 पदों पर उपचुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत के रिक्त 126 पदों के लिए निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचन अधिकारियों को 15 जुलाई को प्रशिक्षण दिलाए जाने की व्यवस्था दी है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि पंचायतों में रिक्त 126 पदों में आठ प्रधान, आठ सदस्य क्षेत्र पंचायत और 110 पद सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त हैं। इन पदों पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसमें सांडी में एक प्रधान, दो बीडीसी सदस्य, अहिरोरी, शाहाबाद में प्रधान व बीडीसी सदस्य का एक-एक, भरावन, भरखनी, टोडरपुर में प्रधान का एक, संडीला में प्रधान के दो पदों के लिए उपचुनाव होगा। कछौना में दो, पिहानी व बेहंदर में एक-एक पद पर बीडीसी सदस्य के लिए उपचुनाव होगा। इसके अतिरिक्त सभी विकास खंडों में सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें