फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति के शेड्यूल में लोकल फॉल्ट का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रेभा मुरादपुर के बाशिंदे शेड्यूल के मुताबिक बिजली की आपूर्ति न होने से परेशान हैं। उमस भरे मौसम में बिजली की आवाजाही से लोगों को समस्या हो रही है तो विद्युत चलित उपकरण भी बंद ही रहते हैं। आपूर्ति के दौरान ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है।
विज्ञापन

ग्राम रेभा मुरादपुर में लगभग 200 विद्युत कनेक्शन हैं। यहां आंझी विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति की जाती है। गांव में 63 केवी के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, लेकिन आपूर्ति के लिए एक का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। दूसरा ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पहले ही लगा है, लेकिन कनेक्शन न जोड़े जाने के कारण यह शोपीस बना हुआ है। बीते गुरुवार से ठप बिजली आपूर्ति शनिवार रात शुरू हुई है।
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जमुरा फीडर की ट्राली खराब होने से आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसके अलावा विद्युत आपूर्ति के लिए पड़ी लाइन भी जर्जर है। इस बारे में विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मुकेश राय का कहना है कि आंधी की वजह से लाइन में कई जगह खामी आ गई थी। इससे आपूर्ति बाधित हुई थी। कई बार इमरजेसी रोस्टिंग की वजह से कटौती करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें