फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: झोपड़ीनुमा मकान में आग से 75 वर्षीय वृद्धा की मौत, परचून दुकान-ट्रैक्टर समेत लाखों का नुकसान

Tue, 31 Mar 2026 07:43 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मगरहा गांव में मंगलवार शाम झोपड़ीनुमा मकान में अज्ञात कारण से आग लग गई। मकान के अंदर चारपाई पर सो रही वृद्धा की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना में परचून की दुकान, ट्रैक्टर और पंपिंग सेट भी जल गया।
विज्ञापन
जला गृहस्थी का सामान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार गोमती के पति करन की मौत करीब 40 साल पहले हो चुकी थी। वह अपने बेटों रामचेला, राम सनेही और दामाद सोम नारायण के साथ रहती थीं। मकान के पास ही सोम नारायण परचून की दुकान चलाते हैं। मंगलवार शाम करीब चार बजे जब सभी खेत पर थे, तभी झोपड़ी में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दी और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। झोपड़ी के अंदर चारपाई पर लेटी गोमती बाहर नहीं निकल सकीं और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala

आग की चपेट में आकर परचून की दुकान, एक ट्रैक्टर और पंपिंग सेट भी जल गए। वहीं छप्पर के नीचे बंधीं तीन भैंसें भी झुलस गईं। सूचना पर तहसीलदार यशवंत सिंह और कोतवाल शिवाकांत पांडेय मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की तहसीलदार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। मृतका के आश्रितों को शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी और विस्तृत रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें